Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mothers will observe a waterless fast today for the well-being and prosperity of their children.

Kaithal News: संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mothers will observe a waterless fast today for the well-being and prosperity of their children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर रखा जाने वाला यह व्रत मातृत्व की आस्था और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा है। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा-अर्चना करती हैं और संतान की खुशहाली की कामना करती हैं। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन यानी 1 और 2 नवंबर को पड़ने के कारण व्रत की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ था। हालांकि धर्माचार्यों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शास्त्रोक्त विधि से 1 नवंबर को व्रत रखना उचित है। महिलाएं शाम करीब 6 बजे तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
------
व्रत से जुड़ी हैं विशेष परंपराएं
अहोई अष्टमी पर पूजा के साथ कई पारंपरिक रीति-रिवाज भी निभाए जाते हैं। इनमें चांदी की स्याहू माला धारण करने की परंपरा विशेष महत्व रखती है। महिलाएं व्रत के दौरान इस माला को गले में पहनती हैं और हर साल इसमें चांदी के नए दाने जोड़ती हैं। इसे संतान के प्रति मां के स्नेह, आस्था और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

---------
क्या होती है चांदी की स्याहू माला
अनुराधा शर्मा, संतोष शर्मा और सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि स्याहू माला चांदी के छोटे-छोटे मनकों और स्याहू यानी साही की आकृति वाले लॉकेट से बनाई जाती है। इसे आमतौर पर लाल धागे या मौली में पिरोया जाता है। कुछ परिवारों में इसमें अहोई माता का प्रतीक भी लगाया जाता है। पूजा के समय माला को अहोई माता के सामने रखा जाता है और पूजा संपन्न होने के बाद महिलाएं इसे गले में धारण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हर साल जोड़े जाते हैं नए चांदी के दाने
महिलाओं ने बताया कि स्याहू माला में हर साल नए चांदी के दाने जोड़ने की परंपरा भी प्रचलित है। कई परिवारों में व्रत रखने वाली महिलाएं हर साल एक या दो नए मनके माला में पिरोती हैं। कुछ स्थानों पर मनकों की संख्या संतान की संख्या के अनुसार रखी जाती है। यह परंपरा मां की ममता और संतान के प्रति उसकी शुभकामनाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed