फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mosquito larvae found at 15 places, notice issued

Kaithal News: 15 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Mosquito larvae found at 15 places, notice issued
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में जागरूकता अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में सोमवार को भी शहर के विभिन्न कॉलोनियों में लार्वा की जांच की। विभाग ने अब तक चार लाख 95 हजार 382 घरों का सर्वे स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर चुकी हैं। इस अभियान के लिए कुल 238 टीमों का गठन किया है। 15 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिलने के बाद नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

अब तक 967 से ज्यादा घरों में लार्वा मिल चुका है, जहां मकान मालिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं, 21 संदिग्ध लोगो के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है। मलेरिया का पिछले पांच सालों से कोई भी मलेरिया का केस जिले में नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद अब डेंगू व मलेरिया को लेकर विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अक्तूबर माह तक चलेगा। सभी लोगों से अपील है कि अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed