{"_id":"6a14adb7b9e6b5d046031fdc","slug":"more-than-260-participants-practiced-yoga-in-the-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149859-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 260 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 260 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
योगशाला में योग करते हुए प्रतिभागी। डीआईपीआरओ
कैथल। गांव छौत और बरसाना की योगशालाओं में विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इनमें 260 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। गांव छौत की योगशाला में आर्य समाज के आचार्य धीर मुनि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें करीब 140 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। वहीं बरसाना में आयोजित शिविर में विजय कुमार और डॉ. ममता कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे और 120 प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
आचार्य धीर मुनि ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और वर्तमान समय में स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक योग पहुंचाना है, ताकि हर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सके। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज के माध्यम से भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने अंंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षकों ने नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योगशाला इंचार्ज विवेक बरसाना और आयुष योग सहायकों ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया। नोडल अधिकारी व जिला परिषद सीईओ सुरेश रविश ने कार्यक्रमों की देखरेख की। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया भी मौजूद रहीं।