फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 100 buses went to the Prime Minister's rally, private bus operators made a lot of money

Kaithal News: प्रधानमंत्री की रैली में गईं 100 से अधिक बसें, निजी बस संचालकों की रही चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
More than 100 buses went to the Prime Minister's rally, private bus operators made a lot of money
कैथल। जिले में सोमवार को रोडवेज के डिपो से 125 बसें भाजपा की रैली में यमुनानगर व हिसार के लिए चली गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे रूटों सहित लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को रैली में भेजा गया। इस कारण यात्री बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों के आने का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

हालांकि उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए बस मिल तो गई, लेकिन उसके लिए बस स्टैंड पर ही घंटों तक बैठे रहना पड़ा। हिसार व यमुनानगर रैली में बसें जाने के कारण यात्रियों को गंतव्य तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री की रैली जाने से बसों की कमी होने के कारण निजी बसें चलने के कारण यात्रियों को आधे घंटे तक, जबकि अन्य रूटों पर एक घंटे तक यात्रियाें को बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कैथल डिपो में कुल 300 बसें हैं और इनमें से करीबरन 50 बसें डिपो की ओर से रविवार को ही हिसार रैली के लिए भेज दी थी। इसके अलावा 25 बसें यमुनानगर भेजी गई हैं। वहीं, बसों की कमी के कारण लोकल रूट प्रभावित रहें। यात्रियों को जाने के लिए बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा और थोड़े अंतराल के बाद यात्री सहायता डेस्क पर बसों के बारे में पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई और कहा कि रैलियों के लिए परिवहन की अलग व्यवस्था की जानी चाहिए। कैथल से सालासर, कटरा, खाटूश्याम,जयपुर जाने वाली बसें रद्द की गई और स्थानीय रूटों पर ही बसों का दौड़ाया गया। सभी रूटों पर बसें कम होने का असर रहा और एक घंटे तक अंतराल बस रवानगी के बीच रहा।
बस काउंटर पर लगते ही यात्रियों में भी चढ़ने के लिए मारामारी रही और बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते दिखे। अधिकारियों का कहना है कि रूटों पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन उन्होंने सभी रूटों पर व्यवस्था सुचारू रूप से बनाकर रखी है और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

प्राइवेट बसों की चांदी, लोकल रूटों पर हुई परेशानी


लोकल रूटों पर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ऑटो व रिक्शा के जरिये लोग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। डिपो से रैली में कुल 125 बसें भेजी गई। इनमें से 75 हरियाणा रोडवेज की रही व 50 से अधिक बसें प्राइवेट रही, जो कैथल जिले में विभिन्न रूटों पर बस स्टैंड से लेकर गांवों तक चलती हैं। इसके अलावा काफी स्कूल बसें भी रैली में कैथल से रवाना हुई।

गौरतलब है कि कैथल डिपो में रोडवेज, किलोमीटर स्कीम व प्राइवेट बसों को मिलाकर करीब 300 बसें लोकल व लंबे रूटों पर चलती हैं। बसें रैली में व अपने रूटों पर चली जाने के कारण सुबह से ही बस स्टैंड आधे से ज्यादा खाली दिखाई दिया।



जिन रूटों पर 15 बसें चल रही थी, वहां से चार से पांच बसों को रैली में भेज दिया गया। जहां 10 चल रही थी, वहां से दो या तीन बसें रैली में भेजी गई। इसके अलावा कुछ लोकल रूटों से बसें भी रैली में गई। यात्रियों को थोड़ा इंतजार तो करना पड़ा, लेकिन उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसें उपलब्ध रही।

कमलजीत चहल,जीएम कैथल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed