फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Modaks made of grains, dry fruits and chocolates during Ganesh festival

Kaithal News: गणेश महोत्सव में अनाज, ड्राईफ्रूट व चॉकलेट वाले मोदक

Sun, 31 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Modaks made of grains, dry fruits and chocolates during Ganesh festival
कैथल। एक दुकान में रखी गई मोदक मिठाई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गणेश महोत्सव पर शहर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बाजारों में रौनक है और श्रद्धालु भोग लगाने के लिए मिठाइयां व विशेष व्यंजन खरीद रहे हैं। खासकर गणपति की प्रिय मिठाई मोदक की मांग इस बार काफी बढ़ गई है। शहर के मिष्ठान भंडारों में साधारण खोये से बने मोदक के साथ-साथ केसरयुक्त मोदक भी उपलब्ध हैं, जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा है।

शहर में 50 से अधिक छोटे-बड़े मिठाई प्रतिष्ठान हैं, लेकिन मोदक केवल चुनिंदा बड़े मिष्ठान भंडार ही तैयार कर रहे हैं। भक्त न केवल बाजार से मोदक खरीद रहे हैं, बल्कि घरों में भी अपनी पसंद की मिठाइयां बनाकर बप्पा को भोग अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन


गणेशोत्सव की धूम ः गणेशोत्सव के चलते शहर के बाजार सज गए हैं। तरह-तरह के पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। घरों में भी श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इन तैयारियों के बीच मोदक हर जगह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से 640 रुपये किलो तक दाम ः शहर में बिक रहे मोदक की कीमत 500 से 640 रुपये प्रति किलो है। साधारण खोए से बने मोदक अपेक्षाकृत सस्ते हैं, जबकि केसरयुक्त मोदक सबसे महंगे और सबसे ज्यादा मांग वाले साबित हो रहे हैं।

मोदक की विविधता
n
सात अनाज मोदक : दाल, चावल, गेहूं व बेसन सहित सात अनाजों से बने

n
ड्राईफ्रूट मोदक : मेवों से भरपूर

n
मलाई मोदक : खोय, मलाई व मिश्री से निर्मित

n
चॉकलेट मोदक : बच्चों के बीच सबसे लोकप्रिय

मिष्ठान विक्रेताओं के अनुसार, सात अनाज और चॉकलेट मोदक की मांग ज्यादा है, ड्राईफ्रूट और मलाई मोदक भी अच्छी संख्या में बिक रहे हैं। हर साल इन मिठाइयों में नया स्वाद और नयापन लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed