फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mobile van left as part of awareness campaign

Kaithal News: जागरूकता अभियान के तहत मोबाइल वैन रवाना

Thu, 08 Aug 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Mobile van left as part of awareness campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के परिसर में बुधवार को एडीसी सी जया श्रद्धा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान की जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के जिन गावों में कम लिंगानुपात चल रहा है, उन गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लिंगानुपात में सुधार लाया जाएगा।


इसका विषय कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों का सशक्त बनाना है। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन गांवों की पहचान की है, जहां पर लिंगानुपात कम है। इसके मद्देनजर जागरूकता वैन व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि जन्म के बाद लड़कियों को विविध भेदभाव से गुजरना पड़ता है। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खान-पान आदि। सामान्य लोगों की यह धारणा है कि लड़कियां अपने माता-पिता के लिए पराया धन होती है, लेकिन यदि घर में बेटी शिक्षित हो जाए तो दो परिवारों को रोशन करती है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, खेमलता, सीडीपीओ गुरजीत कौर, मीनू, मंजू, बीरमति, दीप्ति, अनिता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed