फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA workers demonstrated on demand of wages

Kaithal News: मजदूरी की मांग पर मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Feb 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated on demand of wages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। काम की मांग व मजदूरी को लेकर मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। मजदूर नेता जोगिंद्र ने बताया कि मनरेगा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन बीडीपीओ की गैर मौजूदगी में पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह को सौंपा।


मजदूरों ने कहा कि कई महीने बीत जाने के बावजूद चंदलाना व पबनावा के मजदूरों को मनरेगा के तहत किए गए मजदूरी कार्य के बदले आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने जुलाई 2023 में नहरी विभाग में मनरेगा स्कीम के तहत काम किया था। उसकी मजदूरी मांगने के लिए कभी नहरी विभाग तो कभी बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगा थक चुके हैं। आज तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है। उनके परिवार के लिए दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए है। मजदूरों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि काम के बदले मजदूरी का शीघ्र भुगतान करवाया जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर ऊषा देवी, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश, मुकेश रानी, सुमन देवी, रेखा, सुनीता, संतरो, ममता, बाला व कमलेश मौजूद थे। पंचायत अधिकारी

महेंद्र सिंह का कहना है कि मनरेगा मजदूरों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। इसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed