फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA understood water testing process from mobile lab

Kaithal News: विधायक ने मोबाइल लैब से पानी जांच प्रक्रिया समझी

Fri, 13 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA understood water testing process from mobile lab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पानी की जांच के लिए चलाई जा रही मोबाइल लैब पूंडरी के सात गांवों सहित पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा के गांव में पहुंची। इस दौरान विधायक सतपाल जांबा आदि भी मौजूद रहे और मोबाइल लैब से की जाने वाली जांच प्रक्रिया के बारे में जाना।

इस मौके पर विभाग की ओर से चीफ केमिस्ट अमित राणा व जिला सलाहकार दीपक कुमार ने विस्तार से पानी जांच की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा पानी की शुद्धता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करने के साथ ही जरूरी आदेश भी दिए।
विज्ञापन


जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि वीरवार को पानी की जांच के लिए मोबाइल लैब ने फतेहपुर, दुलयानी, जाम्बा, टयौंठा, दुसैन, रसीना व अहमदपुर में पानी के सैंपल लिए। इसमें पानी की टीडीएस, पीएच, फ्लाॅराइड, आयरन, टोटल-हार्डनेस, सल्फेट, नाइट्रेट, जिंक, ट्रबीडिटी की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब में 10 पैरामीटर की जांच की जाती है। दीपक कुमार ने बताया कि 80 बीमारियां साफ पानी ना मिलने के कारण होती है। ग्रामीण क्षेत्र से जीपीएस ट्रैकिंग से मौके पर ही सप्लाई चालू कर सैंपल एकत्रित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीणों में पानी की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपयोगिता को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।

उन्हंोंने बताया कि रिपोर्ट आते ही घरों में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य है या नहीं इसका पता चल जाएगा। अगर पानी पीने योग्य नहीं है तो यह रिपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ-साथ संबंधित गांव के कनिष्ठ अभियंता के पास भी जाएगी, ताकि पानी में आई कमी को दूर करवाया जा सके।

उन्हंोंने बताया कि यदि पानी सभी पैरामीटर पर फेल हो जाता या किसी भी सूरत में पीने योग्य नहीं है तो विभाग द्वारा तुरंत ट्यूबवेल से सप्लाई बंद की जाएगी और नए सोर्स से पानी की सप्लाई तक वैकल्पिक व्यवस्था जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से की जाएगी। इस मौके पर बीआरसी बलकार सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।

जल के महत्व और स्वच्छता के बारे में चीफ केमिस्ट ने जल चौपाल में दी जानकारी गांव जांबा में मोबाइल लैब से पानी की जांच करने के साथ ही जल चौपाल का आयोजन भी किया गया। जल चौपाल की अध्यक्षता सरपंच लाभ सिंह ने की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से चीफ कैमिस्ट व मुख्यातिथि अमित राणा ने ग्रामीणों को जल के महत्व को लेकर जागरूक किया।


उन्होंने बताया कि जल जीवन का आधार है, जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अगर हम जल की इसी तरह दुरुपयोग करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब जल के लिए संकट पैदा होगा हाहाकार मचेगा और पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ेगी। अमित राणा ने बताया कि बताया कि जल प्रकृति का दिया हुआ अनमोल उपहार है और हम सबको जल की बचत करनी चाहिए, ताकि आगे दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed