फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Satpal Jambha arrived for road inspection.

Kaithal News: सड़क निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक सतपाल जांबा

Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLA Satpal Jambha arrived for road inspection.
सड़क का निरीक्षण करते  विधायक  सतपाल जांबा
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने हाबड़ी से हजवाना तक बन रही सड़क निर्माण परियोजना का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। 57.21 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही यह सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधायक को निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी। विधायक सतपाल जांबा ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य तय समय पर पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सड़क लंबे समय से क्षेत्र की बड़ी जरूरत थी। इसके निर्माण से हाबड़ी, हजवाना और आसपास के ग्रामीणों को एक सुरक्षित, सुगम और बेहतर मार्ग मिलेगा।मैं पुण्डरी के हर गांव और हर व्यक्ति से वादा करता हूँ कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दूंगा। जनता का सहयोग मिलता रहा तो विकास कार्यों की गति और तेज होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी बल्कि विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों की दैनिक यात्रा को भी सुगम बनाएगी। विधायक के निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दिखाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक सतपाल जांबा की सक्रियता और लगातार विकास कार्यों की पहल से पुण्डरी क्षेत्र में विकास की नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इस दौरान ओम प्रकाश जांबा, जेई सुनील, सरपंच प्रतिनिधि हाबड़ी गुरविंदर सिंह और हजवाना सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

सड़क का निरीक्षण करते  विधायक  सतपाल जांबा

सड़क का निरीक्षण करते  विधायक  सतपाल जांबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed