फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA listened to the problems of Sarpanches, gave assurance

Kaithal News: विधायक ने सरपंचों की सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of Sarpanches, gave assurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधायक ईश्वर सिंह ने सीवन के खंड कार्यालय में खंड के सभी सरपंचों की बैठक ली। बैठक में सरपंचों से उनके गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि हलका गुहला का कोई भी ऐसा गांव नहीं है, जहां पर विकास कार्य न चल रहे हों। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। सभी सरपंच व अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें व गांवों में विकास कार्य करवायें। कहा कि यदि किसी को भी कोई समस्या है तो वह विधायक से किसी भी समय मिल सकते हैं। उनके दरवाजे जनता के लिए और जनता के प्रतिनिधियों के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने सरपंचों से कहा कि आपको जनता ने चुना है और आपको जनता के हितों के लिए कार्य करना है। जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए गांवों में विकास कार्य करवाएं और किसी को कोई समस्या न आने दें।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाज सेवी अमरेंद्र खारा, सीवन सरपंच एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह हांडा, गगनदीप सिंह खेड़ी, हरपिंद्र सिंह पहाड़पुर, विकास फिरोजपुर, जोनी ग्रोवर खरकां आदि के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड कार्यालय सीवन की महिला कर्मचारियों ने हलका विधायक ईश्वर सिंह को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि खंड कार्यालय के जिन कमरों में वह काम करती हैं वहां पर कैमरे लगे हैं। इससे उन पर नजर रखी जाती है और उन्हें कैमरों के सामने काम करने पर मजबूर होना पड़ता है। इससे उनकी निजता भी भंग होती है। इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए हलका विधायक ने उसी समय उपायुक्त कैथल को फोन पर कैमरे हटवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त कैथल ने आश्वासन दिया कि आज ही इन कैमरों को हटवा दिया जाएगा। सीवन सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान लखविंद्र सिंह हांडा की अध्यक्षता में हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। लखविंद्र हांडा ने बताया कि सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तर की रैली पांच नवंबर को टोहाना में होनी है।


भागल अनाज मंडी में मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं : ईश्वर सिंह

गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि भागल मंडी में करीब पांच करोड़ रुपये से विकास कार्याें को पूरा करवाया है। इससे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। यह बात उन्होंने विकास कार्य के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भागल मंडी में सड़कें, फड़, लाइट आदि पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब इस यार्ड को खरीद केंद्र में शामिल कर खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed