{"_id":"672a7aac3d4bed637009f997","slug":"mla-inaugurated-the-development-works-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123503-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन
पूंडरी। हलका पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत हल्का के विभिन गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग को उन्हें दुरुस्त करने बारे दिशा निर्देश जारी किए। गौरतलब है कि पूंडरी हलके के विधायक की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसमें जिला अधिकारियों की टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं को हल करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को अहमदपुर, बुच्ची, मुन्ना रेहड़ी, रसीना, सांच टयोंठा, मोहना, फतेहपुर, पूंडरी और जटेहड़ी में विधायक सतपाल जांबा ने पहुंचकर आमजन से मुलाक़ात की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में तीसरी बार हरियाणा का नेतृत्व कर रही है और विभिन योजनाओं के तहत प्रदेश के ज़रूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के 24 हजार युवाओं को नौकरी देकर पूरे हरियाणा में एक अनोखी मिसाल कायम की है। इस दौरान उन्होंने पूंडरी की नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन किया।