{"_id":"683614e6298a1ea04c054314","slug":"mission-buniyad-9th-fourth-batch-started-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656790-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में मिशन बुनियाद नौवीं के चौथे बैच की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में मिशन बुनियाद नौवीं के चौथे बैच की शुरुआत
Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत नौवीं कक्षा के चौथे बैच की कक्षाएं हरियाणा प्रदेश के 103 केंद्रों पर एक साथ शुरू हुई। इस उपलक्ष्य मेंं कलायत के राजकीय संस्कृति माडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम का मंच सजा। इस आन लाइन कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व केंद्र प्रमुख साक्षी बनें। प्रथम दिन विद्यार्थियों में मिशन के तहत दी जाने वाली शिक्षा के प्रति उमंग-उत्साह पैदा किया।
उन्हें बताया कि मिशन बुनियाद उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करेगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान हरियाणा सुपर 100 में चयनित मिशन बुनियाद के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने नए विद्यार्थियों से संवाद कर समझाया कि आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें और आगे बढ़ें।
विकल्प फाउंडेशन संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा सरकार की ओलंपियाड योजना की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से गणित जैसे विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करने को प्रेरित किया। यह कार्यक्रम सही मायने में विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा और दिशा लेकर आया है। आने वाले दिनों में यह पहल राज्य के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह ने मिशन बुनियाद को उन्नति की बुनियाद बताया। माध्यमिक शिक्षा हरियाणा की संयुक्त निदेशक हरप्रीत कौर भी ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़ीं। उन्होंने मिशन बुनियाद की उपयोगिता, मिलने वाले अवसरों और आत्म-अध्ययन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि वे मेहनत करें तो उनका भविष्य उज्ज्वल और सशक्त होगा।