फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister of State inaugurated Satsang Bhawan

राज्यमंत्री ने किया सत्संग भवन का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Minister of State inaugurated Satsang Bhawan
Minister of State inaugurated Satsang Bhawan - फोटो : Kaithal
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा शनिवार को प्रताप गेट स्थित नवनिर्मित श्रीराम कुटिया सत्संग भवन के लोकार्पण करने के बाद श्रीराम दरबार स्थापना पूजा में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मानव अपने जीवन मे स्वार्थ-सिद्धि के चलते इंसानियत को भूल रहा है, लेकिन संत-महात्माओं की छाया में रहने वाले लोग न केवल आपसी सौहार्द बढ़ाने के उदाहरण पेश कर रहे हैं, अपितु एक-दूसरे की चुनौतियों का सामना करने में भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। उन्होंने सामाजिक-धार्मिक संगठनों से आह्वान किया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। उन्होंने समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ-साथ अपने संस्था पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने आसपास के दायरे में आने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। तभी हम सभी का सर्व जन कल्याण का मकसद पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर कलानौर आश्रम महंत खुशहाल दास जी महाराज, श्री सत जिंदा कल्याण सेवा समिति के प्रधान योग राज बत्रा, शिव शंकर पाहवा, उपप्रधान श्याम मदान, महासचिव तुलसी मदान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुकरेजा व अलग-अलग क्षेत्र से आए साधु-महात्मागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed