{"_id":"693475946fa8f52d00012706","slug":"milkha-and-abhinav-bindra-house-won-in-kho-kho-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141773-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खो-खो में मिल्खा और अभिनव बिंद्रा हाउस जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खो-खो में मिल्खा और अभिनव बिंद्रा हाउस जीते
Sat, 06 Dec 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता मे भाग लेते िखलाडी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगोंध में शनिवार को इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें मिल्खा हाउस और अभिनव बिंद्रा हाउस की टीमें जीतीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करते हैं, इसलिए विद्यार्थी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लें।
प्रतियोगिता में मिल्खा हाउस, ध्यानचंद हाउस, मैरी कॉम हाउस और अभिनव बिंद्रा हाउस की टीमों ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में मिल्खा हाउस और लड़कियों के वर्ग में अभिनव बिंद्रा हाउस विजेता रहा। रेफरी की भूमिका टीजीटी फिजिकल एजुकेशन रविंद्र सिंह ने निभाई। टीजीटी हिंदी बलवान सिंह टाइमकीपर रहे और टीजीटी करणवीर ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। मंच संचालन बूटा सिंह ने किया।