फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mid day meal, poor arangment, food wasted, kaithal

गेहूं को घुन, सुरसी तो चावल का जायका ले रहे चूहे

Fri, 22 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 22 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
mid day meal, poor arangment, food wasted, kaithal
मिड डे मील के रखरखाव में मिली लापरवाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गांव ढुंढवा कौलेखां के सरकारी स्कूल में ब्लॉक समिति सदस्यों ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें मिड डे मील में चूहे मिले। ब्लाक समिति सदस्य कर्मवीर कौलेखां द्वारा स्कूल के प्रभारी राजेश शर्मा और मिड-डे मील प्रभारी सुभाष चंद की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मिड डे मील का राशन रखने वाले कक्ष को जब खोला गया तो बच्चों को पोषक आहार की बजाए उनके जीवन से खिलवाड़ करने का मामला उजागर हुआ। खुले में रखे राशन में चूहे उत्पात मचा रहे थे। राशन में चूहों की विष्ठा बड़ी मात्रा में शामिल थी। राशन में चूहों की गंध उठ रही थी। भंडार की गई गेहूं भी खराब हो गई थी। जिसमें से भारी दुर्गंध उठ रही थी। इसे उचित रख-रखाव न होने के कारण गेहूं को घुन व सुरसी चट कर रही है। जबकि चावल का जायका चूहे ले रहे थे।
विज्ञापन


प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ समय से अभिभावकों द्वारा मिड-डे मिल की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की जा रही थी। विद्यार्थियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जैसे ही उन्होंने मिड-डे मील का निरीक्षण किया तो हैरान रह गए। प्रदूषण मुक्त ईंधन रसोई गैस की बजाए लकड़ी के धुआं उगलने वाले ईंधन से खाना बनाया जा रहा था। जबकि रसोई घर के भंडारण कक्ष में खाद्य सामग्री का कोई रख-रखाव नहीं था। गेहूं की टंकी में जाले लगे थे और इसमें भंडारण किया गया अनाज खराब व बदबू वाला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के प्रभारी राजेश शर्मा और मिड-डे मील प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि हाल ही में स्कूल के पुराने भवन को गिराया जा रहा है। इसके चलते समान के रख-रखाव में समस्या आड़े आ रही है। स्कूल के साथ कृषि क्षेत्र है। इस कारण चूहे रसोई घर तक पहुंचे। भविष्य में इस प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।


सारे मामले की की जाएगी जांच : महेश
खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने बताया कि ढुंढवा-कौलेखां गांव के स्कूल में मिड-डे मील की शिकायत पर संज्ञान लिया गया है। इसके तहत जांच टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करेगी। लापरवाही करने वालों के विरुद्ध संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed