फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Met the Chief Minister to get the encroachment removed

Kaithal News: कब्जा हटवाने के लिए मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 29 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Met the Chief Minister to get the encroachment removed
कैथल। ढांड ब्लॉक के गांव रसूलपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर गोशाला की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत की मिलीभगत से गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। नंबरदार बचना राम, जयभगवान, राजबीर, मेजर सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में लगभग 37 किले भूमि गोशाला के नाम पर दर्ज है, जिस पर अवैध निर्माण या कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीओ, बीडीपीओ, सीएम विंडो और भाजपा जिलाध्यक्ष को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर सरपंच प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed