{"_id":"6776eb21f6b02cd223007fce","slug":"message-of-social-service-given-to-volunteers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-552468-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकोंं को दिया समाजसेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकोंं को दिया समाजसेवा का संदेश
Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर स्कूलों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवकोंं को समाजसेवा का संदेश भी दिया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व की भी जानकारी दी जा रही है।
इस कड़ी में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छठे दिन योग की जानकारी दी। इस मौके पर योगाचार्य श्रीराम चरण ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता रैली निकाली गई तथा रैली के समापन स्थल पर बालश्रम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जीवन मूल्यों पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक अजय दुआ, कार्यक्रम अधिकारी सुमित कौशिक, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस गीत और मां सरस्वती वंदना के साथ की। सबसे पहले कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा ने नए वर्ष में नये प्रण के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
इसके बाद डॉ. जितेंद्र गिल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर में शिरकत की और जीवन में मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके विद्यार्थियों के साथ साझा किए।दूसरे सत्र में राजेंद्र कुमार ने बच्चों को गणित बारे में बताया।
तीसरे सत्र में ड्राइविंग स्कूल गढ़ी पाडला से आए इंस्ट्रक्टर राजवीर सिंह ने बच्चों को वर्तमान समय में बढ़ रही यातायात समस्याओं से किस प्रकार से निपटा जा सकता है इसके बारे में व्याख्यान दिया। अंत में स्वयंसेवकों से सांस्कृतिक एवं खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई।
एनएसएस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य गिरधारी लाल शर्मा और रिटायर्ड फौजी प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि शिविर में 50 स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने प्रतिदिन की गतिविधियों का विवरण भी दिया, जिससे शिविर को सफल बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रधानाचार्य गिरधारी लाल शर्मा ने एनएसएस के उद्देश्य, सिंबल, बैज और मोटो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन प्रताप सिंह ने स्वयंसेविकाओं को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी। उन्होंने आग के प्रकार, इसके निर्माण की प्रक्रिया और इससे बचाव के उपायों के बारे में प्रेक्टिकल जानकारी दी। कार्यक्रम में संदीप कुमार, सुनीता, सुशील कुमार सैनी, चपरासी रवि कुमार और गुरमीत उपस्थित रहे।
उधर, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजौंद में वीरवार को एनएसएस शिविर के पांचवें दिन सरकारी अस्पताल राजौंद से काउंसलर अनीता ने बच्चों को संक्रमित रोगों से बचाव की जानकारी दी। इससे पहले तकनीकी सहायक होशियार सिंह ने बच्चों को खान पान व दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करने के फायदे बताए।
दोपहर सत्र में बीईओ कार्यालय राजौंद से लेखाकार ऋषिपाल ने बच्चों को समाज सेवा की महत्ता के बारे मंे बताया। प्रांगण की साफ-सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया।