{"_id":"68a381241d25dff33f0ee55b","slug":"message-of-harmony-and-cooperation-to-students-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136443-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रों को सौहार्द और सहयोग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रों को सौहार्द और सहयोग का संदेश
Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
07 कैथल। संस्कृत विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन पर मौजूद शिक्षक व छात्रा-छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के टीक परिसर में सोमवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन हुआ। इस सप्ताह का आयोजन विश्वविद्यालय की एंटी रैगिंग समिति ने छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।
मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला ने कहा कि रैगिंग जैसी सामाजिक बुराइयां न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत गरिमा को आहत करती हैं, बल्कि शिक्षण संस्थान की आत्मा को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रवृत्तियों से दूर रहते हुए एक- दूसरे को सहयोग देने और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।
विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, शिक्षकत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जगत नारायण कौशिक, अधिष्ठाता, साहित्य एवं संस्कृति संकाय ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एंटी रैगिंग की शपथ भी ली।