{"_id":"67141d9797ed77dc5901ea3a","slug":"mehaks-mehndi-is-the-best-kaithal-news-c-18-1-knl1004-503058-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महक की मेहंदी सबसे अच्छी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महक की मेहंदी सबसे अच्छी
Sun, 20 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
ढांड। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड, डंडवाना में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महक एमकॉम (द्वितीय), द्वितीय स्थान पर अमन, बीकॉम (तृतीय) व तृतीय स्थान पर सृष्टि, बीएससी (तृतीय) की छात्रा रहीं।
गृह-विज्ञान विभाग की अध्यक्ष गरिमा व सुनीता की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी संस्कृति और कला का संरक्षण होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल एक मनोरंजक गतिविधि होती है, बल्कि यह छात्राओं के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की कलात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें मेहंदी कला में निपुण बनाना था। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनीता गुप्ता व प्रो. अनु धुन्ना ने निभाई। संवाद