फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meeting, bank officers, nagar parishad chairman, kaithal

बैंकों के सहयोग से चमकेगा शहर

Fri, 16 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 16 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
meeting, bank officers, nagar parishad chairman, kaithal
नगर परिषद अध्यक्ष ने ली 13 बैंक अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब शहर में बैंकों के सहयोग से स्वच्छता व साज-सज्जा का अभियान चलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष ने वीरवार को बैठक लेकर बैंक अधिकारियों के साथ शहर के विकास पर चर्चा की। जिसमें बैंकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नगर परिषद द्वारा शहर के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों की साज-सज्जा पर आने वाले खर्च की रिपोर्ट तैयार करके बैंकों को दी जाएगी। जिस पर बैंक अपनी नीतियों के हिसाब से इन्हें विकसित करने पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल के शहर में करीब 13 बैंकों में खाते हैं। जहां परिषद की करोड़ों रुपये की राशि जमा रहती है। इस राशि से जहां बैंकों का टारगेट पूरा होता है, वहीं परिषद को भी समय-समय पर सुविधा अनुसार अपना पैसा रखने में सहायता मिलती है। नगर परिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने इन्हीं 13 बैंकों के साथ वीरवार को बैठक की। जिसमें उन्होंने सबसे पहले परिषद की ओर से बैंकों में जमा जनता के पैसे पर बैंक की नीति के अनुसार अधिक से अधिक ब्याज दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है। सरकार द्वारा विकास के लिए दिया जाता है। इसलिए नीति अनुसार अधिकतम ब्याज इस पैसे पर दिया जाए। साथ ही बैंक शहर के चौक-चौराहों को सजाने, स्वच्छता अभियान, पार्कों के रखरखाव में भी परिषद का सहयोग करें।  
विज्ञापन


उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से जानकारी हासिल की कि वे कैथल की साफ-सफाई में क्या दे सकते हैं? ग्रीन कैथल के लिए क्या कर सकते हैं? चौक-चौराहों की साफ-सफाई के लिए क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में 13 में से 5 या 6 अकाउंट रखेगा। जो बैंक ज्यादा सहयोग करेगा, उसी बैंक में परिषद द्वारा खाते संचालित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद अध्यक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कई बैंक अधिकारियों ने कुछ समय मांगा। ताकि वे अपने प्रबंधन से प्रोजेक्ट्स के लिए अनुमति ले सकें। साथ ही चौक-चौराहे अनुसार खर्च व पार्कों के रखरखाव पर खर्च का ब्योरा भी मांगा। वहीं यश बैंक, एचडीएफएसी बैंक ने डस्टबीन देने, पार्क के रखरखाव के कार्य को अडॉप्ट करने की सहमति भी दे दी। अब परिषद द्वारा शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव व स्वच्छता पर आने वाले खर्च की सूची बनाकर बैंकों को दी जाएगी।

बैठक में विनोद सोनी, वरुण देव मित्तल, भीम सेन अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ज्योति सैनी, गोपाल सैनी, कुलदीप सैनी, बलजीत रंगा, नरेश मित्तल, दलबीर भान, सुरेश कश्यप, सीमा कश्यप, सिंदर पहलवान भी मौजूद थे।


बैंकों द्वारा हर शहर में सोशल वर्क किए जाते हैं। कैथल में भी बैंकों से अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करने का आह्वान किया गया है। ताकि शहर में साफ-सफाई व स्वच्छता के बारे में सहयोग लिया जा सके। कई बैंक राजी हुए हैं। कईयों ने कुछ समय मांगा है। परिषद की ओर से रखरखाव पर आने वाले खर्च की सूची तैयार कर बैंकों को दी जाएगी। जो बैंक ज्यादा सहयोग करेगा, उस बैंक को परिषद की ओर से भी सहयोग दिया जाएगा। इसी तरह से सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
यशपाल प्रजापति, अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed