फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medical college to be built in Haibatpur of Jind in the name of Dhanna Bhagat

Kaithal News: धन्ना भगत के नाम पर होगा जींद के हैबतपुर में बन रहा मेडिकल कॉलेज

Mon, 24 Apr 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Medical college to be built in Haibatpur of Jind in the name of Dhanna Bhagat
कैथल। धनौरी गांव में आयोजित संत धन्ना भगत जयंती समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद के गांव हैबतपुर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकों में भी धन्ना भगत की शिक्षाओं को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने धनौरी गांव को कई सौगात दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतवर्ष में संतों की शिक्षाओं का समाज पर अहम प्रभाव रहा है। यही कारण है कि हरियाणा में संतों की जयंती मनाने की पहल की गई। उन्होंने कहा कि अकेले कानून से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज से बुराई समाप्त करनी होगी, जो संतों की शिक्षा से ही खत्म हो सकती है। 1400 ई. के आस-पास धन्नाभगत सहित कई संतों ने जन्म लिया, जिन्होंने समाज को नई दिशा दी। आज उन्हीं संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर हरियाणा सरकार संतों की जयंती मनाती है। हरियाणा सरकार समाज की आवश्यकताओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, सुशासन के साथ संतों की बात भी सोचेगी। उन्होंने कहा कि पीएम के आह्वान पर हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजना लागू की गई, जिससे लिंगानुपात बढ़कर 923 हो गया है। खापों ने जागृति में अहम योगदान दिया। हरियाणा में 42 महिलाओं के कॉलेज खोले गए हैं। समाज सुधार में धन्ना भगत जी ने जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया था, जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए। कुछ लोग समाज को जातिगत तौर पर बांटना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए सरकार काम कर रही है। लोगों को इन बातों में नहीं आना चाहिए। हरियाणा में संतों के नाम से शिक्षण संस्थानों के नाम रखे जा रहे हैं। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी संबोधित किया। विधायक महीपाल ढांडा, राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार, सांसद सुनीता दुग्गल, डिप्टी स्पीकार रणबीर गंगवा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, चेयरमैन कैलाश भगत, मंत्री कमल गुप्ता, महासचिव भाजपा पवन सैनी, हरपाल चीका, चेयरमैन आदित्य चौटाला, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित अनेकों नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : उप-राष्ट्रपति
देश पर 200 साल तक राज करने वाले अंग्रेजों को पछाड़ कर फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं हम
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत बदल रहा है। इस दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। फिलहाल पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर दो सौ साल तक हमारे ऊपर राज करने वाले अंग्रेजों को पछाड़ दिया है। वे रविवार को गांव धनौरी में आयोजित संत धन्ना भगत जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो भारत ने कर दिखाया, वह अमेरिका नहीं कर पाया। इसमें भारत के किसान व मजदूर का अहम योगदान है। उन्होंने कहा राजस्थान में जन्मे संत शिरोमणी धन्ना भगत की जयंती मनाना हर्ष का विषय है। उन्होंने लोगों से धन्ना भगत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। हरियाणा सरकार ने अमृतकाल से पहले ही संतों की जयंती मनानी शुरू की, जो सराहनीय है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए युवाओं का आह्वान किया।


सीएम ने की घोषणाएं---
1. जींद के गांव हैबतपुर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम से होगा।
2. धन्ना भगत के मंदिर में लंगर हाल का निर्माण व मंदिर की तालाब की दीवार व घाट का निर्माण।
3. गांव धनौरी में धन्ना भगत की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
4. धनौरी में महिला कॉलेज का निर्माण होगा।
5. पीने के पानी के लिए भाखड़ा नहर से पानी लाया जाएगा।
6. गांव में सीवरेज व गंदे पानी की निकासी महाग्राम योजना के माध्यम से होगी।
7. गांव में कम्यूनिटी हाल व लाइब्रेरी हाल बनाया जाएगा।
8. अनाज मंडी में फीड़ को पक्का करना, मरम्मत, पेंट, कैटल शेड को तोड़कर दूसरी जगह व्यवस्था, मार्केट कमेटी का कार्यालय, पेजयल जैसे कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
9. गोशाला के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed