फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Measurement taken to install artificial limbs of 35 Divyangjans

35 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग लगाने की ली पैमाइश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Measurement taken to install artificial limbs of 35 Divyangjans
कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल की ओर से दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग भेंट करने के लिए गर्ग मनोरोग अस्पताल में एक शिविर का आयोजन किया गया। शाखा कैथल के प्रधान डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि शिविर में 35 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग लगाने के लिए पैमाइश की। यह कार्य उदयपुर नारायण सेवा संस्थान से आई डॉ. नाथूराम की अगुवाई में टीम ने किया। शिविर में आम आदमी पार्टी के रिठाला क्षेत्र के विधायक और क्षेत्रीय कैथल-जींद के प्रभारी महेंद्र गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ कैथल के प्रमुख समाजसेवी एलएम बिंदलिश, श्याम बंसल, चंद्रशेखर एडवोकेट, डॉ. पवन सिंघानिया एवं विजय गोयल ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा कैथल के सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने अतिथियों का स्वागत किया। शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों को संस्थान द्वारा कैथल में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराया। महेंद्र गोयल ने दिव्यांग बंधुओं को दी जाने वाली कृत्रिम अंग की भेंट को एक विशिष्ट सेवा कार्य बताया। शाखा कैथल को शुभकामनाएं दी और शाखा कैथल के साथ जोड़कर दिव्यांगों की सेवा में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर शाखा कैथल द्वारा दो दिव्यांगों को निशुल्क व्हीलचेयर और दो जरूरतमंदों को कान से सुनने की मशीनें भी निशुल्क प्रदान की गई। डा. विवेक गर्ग ने बताया कि दिव्यांग बंधुओं की पैमाइश अनुसार उन्हें कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। पहले भी संस्था द्वारा अनेकों दिव्यांग जनों को ये अंग दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर शाखा कैथल के सह संयोजक दुर्गा प्रसाद, सेवा प्रचारक राजेश गुप्ता, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. नरेश गर्ग, विनीत मंगला, अशोक मंगला, ईश्वर गोयल व सुरेश मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed