फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maya of Lakshmi will rain today on Dhanteras

धनतेरस पर आज बरसेगी लक्ष्मी की माया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maya of Lakshmi will rain today on Dhanteras
27-कैथल। दीवाली त्यौहार को लेकर बाजार में खरीदारी करते हुए लोग। - फोटो : Kaithal
कैथल। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं। इस बार शनिवार को यह तिथि शुरू होने से इस दिन मनाया जाएगा। हालांकि तिथि को लेकर मतभेद के चलते रविवार को भी धनतेरस मनाने की तैयारी है। धनतेरस का शनिवार शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 12 बजकर 08 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

हनुमान वाटिका के पुजारी पंडित विशाल शर्मा शास्त्री ने बताया कि अबकी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्तूबर दिन शनिवार को शाम 06:02 बजे से होगी और यह तिथि अगले दिन 23 अक्तूबर की शाम 06:03 बजे तक मान्य है। धनतेरस की तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर को हो रहा है और समापन 23 को होगा। ऐसे में लोगों में तारीख को लेकर असमंजस है कि धनतेरस किस दिन मनाया जाए। उन्होंने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार 22 अक्तूबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरी की जयंती मनाई जाती है और लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी या अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते हैं, जो उनके लिए उन्नतिदायक सिद्ध होता है। दीपावली को लेकर बाजार सज-धजकर तैयार है। दो साल बाद ग्राहकों की मार्केट में भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर्व को लेकर बर्तन व सर्राफा दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया है। आज अच्छी बिक्री के लिए कई सर्राफा, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर के व्यवसायियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को तो आकर्षक तरीके से सजाया ही है। आकर्षक स्कीमें भी दी जा रही है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी की दुकानों पर हॉलमार्क ज्वैलरी आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध है। जहां ग्राहकों को हर खरीद पर स्कीम दी जा रही है। इसके अलावा बर्तन बाजार में पीतल, तांबे, स्टील के बर्तनों की धूम है।
बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ
धनतेरस को धन त्रयोदशी व धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान धनवंतरि का भी अवतरण हुआ था, जो भगवान विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं। इस दिन कुछ नया खरीदने की परंपरा है। खासतौर पर इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा
मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने से घर में धन-समृद्धि आती है। दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा के त्योहार का मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव की तरह मनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed