{"_id":"626062bead37fb2d5f19b796","slug":"market-committee-secretary-suspended-kaithal-news-knl105584683","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के मथुरा से लाया गया गेहूं मिला गोदाम में, नहीं भरवाई गई थी मार्केट कमेटी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के मथुरा से लाया गया गेहूं मिला गोदाम में, नहीं भरवाई गई थी मार्केट कमेटी फीस
विज्ञापन
कैथल। मार्केटिंग बोर्ड ने उत्तर प्रदेश से बिना मार्केट कमेटी फीस लिए गेहूं भंडारण, गेट पास काटने में लापरवाही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने सहित अन्य अनियमितताओं में मार्केट कमेटी सचिव कैथल सतबीर राविश को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से विभाग मुख्यालय में तैनात किया गया है। वहीं उनके स्थान पर पंचकूला में कार्यरत कृष्ण धनखड़ को कैथल मार्केट कमेटी सचिव नियुक्त किया गया है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी कैथल अभिनव वालिया ने मंगलवार को नई अनाज मंडी व विस्तार अनाज मंडी का दौरा किया था। जिसमें उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। मंडी के किसी भी गेट पर गेटपास के लिए कर्मचारी या डाटा इंट्री ऑपरेटर नहीं था। नीलामी रजिस्टर में किसी भी आवक का गेटपास नंबर अंकित नहीं था। ई-नाम व ई-खरीद पोर्टल पर इनकमिंग गेटपास व आउटगोइंग गेटपास सही ढंग से दर्ज नहीं थे। गोयल फूड प्रोडक्ट कैथल के गोदाम में यूपी के मथुरा से 4101 क्विंटल गेहूं खरीद कर भंडारण किया गया है। इसके लिए मार्केट कमेटी सचिव ने कोई कार्रवाई नहीं की। निरीक्षण के बाद टीम ने उक्त व्यापारी से मार्केट फीस भरवाई। इसके अलावा मार्केट कमेटी को सीजन को देखते हुए पूरा स्टॉफ उपलब्ध करवाया गया है। इसके बावजूद गेट पर कर्मचारी नहीं मिले। इससे स्पष्ट है कि मार्केट कमेटी सचिव द्वारा मार्केट फीस की चोरी करवाने की नीयत से जान बूझकर इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इतना ही नहीं मंडी के आढ़तियों के साथ मिलकर निरीक्षण कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी किया गया।
डीएमईओ अभिनव वालिया ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि विभागीय आदेशानुसार मंगलवार को मंडी का निरीक्षण किया गया। इसमें कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं थीं। यहां दूसरे राज्य का गेहूं आया है, जिसकी कोई फीस नहीं ली गई। गेटपास के लिए पर्याप्त स्टॉफ होने के बावजूद ड्यूटी नहीं की जा रही। इस तरह की कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर विभाग ने मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को सस्पेंड करने के आदेश जारी किया है। उनके स्थान पर कृष्ण धनखड़ को कैथल का मार्केट कमेटी सचिव नियुक्त किया गया है।