फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   market closed

शहर में तीन घंटे 70 प्रतिशत मार्केट रही बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
market closed
market closed - फोटो : Kaithal
शहर में दोपहर बारह से तीन बजे तक 70 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। वहीं पिहोवा चौक पर केमिस्ट की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। इसके अलावा बंद के समय में छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, रेलवे गेट, चंदाना गेट, कबूतर चौक, मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, पार्क रोड पर दुकानें बंद दिखीं। कुछेक दुकानें ही खुलीं थीं। हालांकि इसके बाद काफी संख्या में दुकानदारों ने दुकानें खोल ली। दुकानों पर ग्राहक न के बराबर रहा।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता रामभज व शिकुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में भारत बंद का पूरा असर है। मंडी में हर रोज की तरह सब्जियां आई है। लेकिन मंडी में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक ही नहीं पहुंच पाए। जबकि सब्जियां पहले से सस्ती भी है। उसके बावजूद भी ग्रामीण इलाके से उपभोक्ता भारत बंद की सूचना पाकर नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम डेयरी संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार कई दिन पहले ही भारत बंद की सूचना मिल गई थी। उसी को देखते हुए दूध की सप्लाई कम ही उठाई है। जो आर्डर आए थे सप्लाई से वही पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई सोनू सैनी ने कहा कि भारत बंद का पहले ही पता था। उसको देखते अनुमान लगाकर ही मिठाई बनाई है। जो शादियों का आर्डर था वह एक दिन पहले ही पूरा करके दे दिया है। इस बार भारत बंद होने से मार्केट ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है। आवश्यक सामान की अधिकतर दुकानें खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed