फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many parts of the girl's body had decayed.

Kaithal News: हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Many parts of the girl's body had decayed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नववर्ष 2026 के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर चौक-चौराहे, मुख्य सड़कों और थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। खासकर नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

शहर के प्रमुख स्थानों पर पांच से अधिक पुलिस कर्मचारी लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं।

सड़कों पर 31 दिसंबर की रात

पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। छोटू राम चौक, ढांड रोड चौक, अंबाला रोड, जींद रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने विशेष नाके लगाए हैं। सभी थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो आने-जाने वाले वाहनों
विज्ञापन


की गहनता से जांच कर रही हैं। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और रात्रि विशेष गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नववर्ष की आड़ में हुड़दंग, नशाखोरी या शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और होटलों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि बिना पहचान पत्र (आईडी) के किसी भी व्यक्ति को कमरे में न ठहराया जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में रुकता है या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ नए साल का स्वागत करें और किसी भी प्रकार के उपद्रव से बचें।

पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि 31 दिसंबर की रात और नए साल के दिन किसी भी तरह के हुड़दंग की अनुमति नहीं होगी। नशे की हालत में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील ः पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, चौकों और धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चों के प्रति किसी भी तरह की छेड़छाड़, आपत्तिजनक टिप्पणी या फोटो-वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा कड़ी ः नव वर्ष को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर और बस अड्डों की सुरक्षा चाक-चौकस कर दी गई है। इस दौरान स्टेशन पर हुड़दंग करने वाले सीधा जेल जाएंगे। मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों के सामान की जांच-पड़ताल की।

अनजान शुभकामना संदेश पर क्लिक न करने की सलाह

पुलिस ने नागरिकों को साइबर ठगी के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी है। अज्ञात लिंक, गिफ्ट वाउचर या कैशबैक ऑफर पर क्लिक न करने और बैंक या यूपीआई से संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा न करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि नागरिक खुशियों के साथ नया साल मनाएं, लेकिन कानून और सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।



नए साल पर हुड़दंग मचाने की किसी को इजाजत नहीं है। नशे की हालत में आपत्तिजनक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी उपासना के निर्देशानुसार सभी थाना प्रबंधकों को वाहनों की जांच और गश्त बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

-गुरविंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed