{"_id":"67b63a1e3423ead4b40197f1","slug":"many-challenges-before-bjp-in-siwan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-585596-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में भाजपा के सामने कई चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में भाजपा के सामने कई चुनौतियां
Thu, 20 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन नगर पालिका में पहली बार हो रहे चुनाव में भाजपा के सामने चुनौतियां बनी है, क्योंकि यहां पर टिकट न मिलने से खफा भाजपा से बागी हुए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। ये दोनों पंजाबी समाज से संबंध रखते हैं। इनमें भाजपा नेता पवन चुघ की धर्मपत्नी अंजू बाला और रेखा मुंजाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
सीवन नगर पालिका में भाजपा जीतेगी या कोई आजाद उम्मीदवार मारेगा बाजी, इस संदर्भ में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। यहां पर अध्यक्ष पद पर कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उधर, भाजपा का मजबूत वोट बैंक माने जाने वाले सैनी समाज ने भी पार्टी से अलग रास्ता अपनाते हुए अपनी अलग ताकत दिखा दी है।
समाज ने बैठक कर हेमलता सैनी पत्नी संदीप सैनी को बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतारा है, जिससे भाजपा के गणित पर असर पड़ सकता है।
इस चुनाव में दलित और बैकवर्ड वोट बैंक निर्णायक भूमिका में रहेगा। हर समाज से प्रत्याशी मैदान में सीवन नगर पालिका चुनाव में जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहली आर नगर पालिका सीवन में हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के खाते में आई है परंतु चुनाव में अनुसूचित और बीसी बी वर्ग ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। एक तरफ जहां सामान्य वर्ग से पंजाबी, अग्रवाल व ब्राह्मण सामाज का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं तो बीसी बी वर्ग सैनी साथ अनुसूचित वर्ग आर्य समाज ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।