{"_id":"67aa614f497c8204e30e24d2","slug":"mangalsutra-snatched-from-policemans-wife-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127679-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिसकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिसकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र छीना
Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के करनाल रोड स्थित एसपी आवास के पास बाइक सवार युवक एक पुलिसकर्मी की पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल की सिविल लाइन पुलिस कॉलोनी निवासी नीतू बाला ने सिविल लाइन की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति राकेश पूंडरी थाने में तैनात है। उसका परिवार कैथल की एक कॉलोनी में बने क्वार्टर में रहता है। नौ फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने निजी काम से स्कूटी पर जाट स्कूल गई थी। इस दौरान एसपी आवास के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक युवक उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और गोल मार्केट के पास उसकी टी-शर्ट से उसे पीछे से खींच लिया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने खुद को उनसे छुड़ा लिया और उन पर पिस्तौल तान दी और भाग गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद