फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make a career by doing B.Sc with Yoga, Microbiology

Kaithal News: योग, माइक्रो बॉयोलॉजी से बीएससी कर बनाएं कॅरिअर

Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Make a career by doing B.Sc with Yoga, Microbiology
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में कई व्यावसायिक कोर्स में दाखिला लेकर बच्चे रोजगारपरक शिक्षा हासिल कर सकते हैं। बीते वर्ष दो नए कोर्स पीजी योगा व बीएससी माइक्रो बॉयोलॉजी कोर्स शुरू किए थे। इन दोनों कोर्सों की 30-30 सीटें है। ग्रेजुएशन के बाद योगा पीजी में विद्यार्थी डिग्री हासिल कर योग के प्रशिक्षक बन सकेंगे और बीएससी माइक्रोबायोलॉजी कर विद्यार्थी वायरस पर रिसर्च कर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी अपना कॅरिअर आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज जिले के मुख्य शिक्षण संस्थाओं में से एक है। इसमें वर्तमान में यूजी में लगभग 15 कोर्सों में सायंकालीन व सुबह के सत्र में 2170 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। आरकेएसडी कॉलेज का इतिहास-कॉलेज के प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल ने बताया कि कॉलेज की स्थापना 1954 में हुई थी। विद्यार्थी विभिन्न विभागों में शिक्षा ग्रहण कर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। कई हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नया सत्र आरंभ करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त आदेशों के अनुसार नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू किया जाएगा। प्राप्त शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया में 31 मई तक कॉलेज को कॉलेज प्रोफाइल, बैंक डिटेल, कोर्स, सीटों एवं फीस से संबंधित जानकारी एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने बताया कि पांच जून से 19 जून ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, साथ में दस्तावेज सत्यापन का कार्य चलता रहेगा। प्रथम एवं द्वितीय मेरिट लिस्ट एवं फीस जमा करने के प्रक्रिया एक जुलाई से 20 जुलाई तक जारी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कोर्स
-कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, खेल-कूद एवं शारीरिक शिक्षा।
छह स्नातकोत्तर डिग्री-हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, गणित, कॉमर्स, अर्थशास्त्र।
स्नातकोत्तर डिप्लोमा-पीजीडीसीए, योगा
कॉलेज में 151 प्राध्यापक, 46 प्राध्यापक स्थाई, 09 स्वपोषित,
96 अस्थाई।
सीटों का ब्यौरा
कक्षा सीटें
बीए 560
बीएससी मेडिकल एडेड 80
स्वपोषित 80
बीएससी नॉन मेडिकल एडेड 140
स्वपोषित 120
बीकॉम एडेड 160
स्वपोषित 80
बीसीए स्वपोषित 70
बीबीए स्वपोषित 70
बी वोकेशनल स्वपोषित 30
सांयकालीन सत्र सीटें
बीए स्वपोषित 380
बीकॉम स्वपोषित 220
बीकॉम आनसर्स्वपोषित 60
बीकॉम वोकेशनल स्वपोषित 60
बीकॉम टैक्स स्वपोषित 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed