{"_id":"67462416de8dbe9c90078267","slug":"main-gate-of-dhand-grain-market-broken-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527662-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड अनाज मंडी का मुख्य गेट टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड अनाज मंडी का मुख्य गेट टूटा
Wed, 27 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। विस्तार अनाज ढांड में मंडी का मुख्य गेट टूटा हुआ है। इससे किसानों व आढ़तियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सभी ने समाधान की मांग की है।
पूर्व मंडी प्रधान रमेश कुमार, मा. ईश्वर शर्मा, बीरबल, कर्मबीर, खजान सिंह, लाभ सिंह, रवि शर्मा ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी का गेट नंबर चार पिछले काफी दिनों से टूटा हुआ है। इससे मंडी में दिन व रात के समय बेसहारा पशुओं की भरमार रहती है। बेसहारा पशु धान की ढेरियों को खाते रहते है।
नाराज किसानों का कहना है कि दिन के समय तो बेसहारा पशुओं को जैसे तैसे करके मंडी से बाहर निकालते रहते है लेकिन रात के समय सर्दी के मौसम में धान की ढेरी के पास बाहर सोना मुमकिन नही है। ऐसे में बेसहारा पशु धान का खाते है। रात भर जाग कर मंडी में पशुओं से पहरा देना पड़ता है। किसानों का कहना है कि मंडी अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद किए बैठे है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि विस्तार अनाज मंडी में टूटा हुआ गेट ठीक करवाया जाए।
उधर, मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने कहा कि उन्हें विस्तार अनाज मंडी के गेट नंबर चार के टूटा होने की जानकारी ही मिली है। जल्द ही गेट को ठीक करवा दिया जाएगा। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।