फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahak takes first place in the poster-making competition.

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महक प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mahak takes first place in the poster-making competition.
22 ढांड 01 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में शनिवार को उद्यमिता पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता, स्टार्ट-अप इंडिया और नवाचार विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय तथा सिमरन और जसप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रेरणा एवं डॉ. नैन्सी गुलाटी रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. राधिका खन्ना एवं डॉ. मुकेश चहल शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के विचारों और स्वर्गीय रतन टाटा के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने नए विचारों को सफल उद्यमों में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला बनने के बजाय रोजगार प्रदान करने वाला बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed