फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made students aware about women safety related rights

Kaithal News: छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 30 Nov 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about women safety related rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा की टीम ने कन्या सरकारी स्कूल जाखौली अड्डा कैथल में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध एवं साइबर अपराध के बारे जागरूक किया। इस मौके पर उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक कर दुर्गा शक्ति एप, महिला विरुद्ध अपराध की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के गुर बताए गए।

बेटियों को सुरक्षित बनाने तथा अधिकारों के संबंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


छात्राओं को डायल 112 व 1091 के बारे में बताते हुए महिला अधिकारों के बारे भी सजग किया गया। एसआई रेखा ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ कोई व्यक्ति गलत तरीके से व्यवहार करता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस को दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप का प्रयोग करना है, इसके चंद मिनटों में ही पुलिस की टीम उनके पास होगी। उन्होंंने छात्राओं को बताया कि दुर्गा शक्ति एप के चलते छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों में दहशत है। आमजन की सुरक्षा के लिए आपात नंबर डायल 112 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त लेट रात सफर करने वाली कामकाजी महिलाएं व पढ़ाई करने वाली छात्राएं डायल 112 पर कॉल करके सुरक्षित सफर कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि अपनी निजी जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। यदि उनके साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
न केवल विद्यार्थी जीवन, बल्कि सारी जिंदगी नशे से दूर रहें ः परमजीत सिंह
गुहला-चीका। नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत नगर के सरदार कर्म सिंह ग्रेवाल विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय निर्देशक परमजीत कौर ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि न केवल विद्यार्थी जीवन, बल्कि आने वाली जिंदगी में हमें नशे से दूर रहना चाहिए। नशा मुक्त समाज स्वस्थ और सकारात्मक होता है।
विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह ग्रेवाल ने अपने व्याख्यान में कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन उनके भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होता है। प्रधानाचार्य जसवीर कौर ने कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे ना कहना सीखना है। खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है।


इस कार्यक्रम में रोहित कुमार सहायक खंड प्रभारी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक कप्तान सिंह, संतोष , मनदीप कौर, गौरव, परमजीत कौर, शैलजा, कविता, डिंपल, जसवंत कौर, प्रदीप व सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed