फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made people aware against drug addiction

Kaithal News: नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Made people aware against drug addiction
कैथल। नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत सोमवार को पुलिस की टीमों ने कैथल खंड के विभिन्न गांवों और शहर में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने लोगों को नशे के कारण होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। गौरतलब है कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में नवयुवक आ रहे हैं। कहा कि नशा अनेक बीमारियों की जड़ है। इसलिए नशे को ना कहे और जिंदगी को हां कहें।
युवाओं में विशेष कर स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। शरीर की ताकत नशे की भेंट चढ़ जाने के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है। नशे की आदत एक बीमारी है। ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोक ही इसका शिकार होते हैं। इसलिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही यह प्रवृत्ति इनको अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है।
विज्ञापन

आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए सीधी पुलिस ने यह पहल की है। पुलिस टीम की ओर से इस दौरान जिला वासियों से अपील भी की गई की आप अपने आस-पास के लोगो को नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताएं एवं नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगो की जानकारी पुलिस को दे जिससे नशा तस्करों पर नकेल कसके जिला को नशामुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुनील कुमार व शमशेर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed