फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware on environment and energy conservation

Kaithal News: पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण पर किया जागरूक

Sat, 06 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Made aware on environment and energy conservation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता में सात दिवसीय यूथ एंड इको क्लब की तरफ से शिविर का आयोजन किया। शिविर के पांचवें दिन का थीम था सेव एनर्जी अर्थात ऊर्जा संरक्षण। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों को बताया कि ऊर्जा को किस प्रकार सुरक्षित व पर्यावरण का संतुलन रखा जा सकता है।

प्रवीण कुमार ने प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों के दोहन से होने वाले नुकसान के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंनेे कहा कि यदि हम किसी भी प्रकार की एनर्जी व वन्य संसाधनों का दोहन करते रहे तो वह दिन दूर नहीं, जब हमारी भावी पीढ़ी संकट में पड़ जाएगी। महिपाल सिंह ने कहा कि जब उपयोग न हो तब लाइट बंद कर देनी चाहिए, उपकरणों को धूल मिट्टी से साफ करना चाहिए और हमेशा आईएसआई मार्क के उपकरण ही खरीदने चाहिएं।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों को छायादार, फलदार व सजावटी पौधे बांटे गए। बच्चों ने एक पौधा अपनी मां के नाम व एक पौधा अपने खुद के नाम विद्यालय के प्रांगण में लगाया। इस अवसर पर सुंदर, सुरेश कुमार, शुभकामना, बलदेव, कृष्ण कुमार, शमशेर, कविता व रामफल मौजूद रहे। भाजपा नेता विनोद निर्मल ने पौधरोपण की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed