फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about not taking drugs

Kaithal News: नशा न करने के बारे में किया जागरूक

Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Made aware about not taking drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस टीमों ने खुशहाल माजरा, नानकपुर, बुबकपुर, अगौंध और खानपुर गांव में आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। जागरूकता टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे।

अभियान के तहत आमजन से सहयोग की अपील की गई है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि यह टीम प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ग्रामीण भी इस प्रयास में भरपूर सहयोग दे रहे हैं और पुलिस की इस कल्याणकारी मुहिम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो किसी के भी जीवन के लिए हितकारी नहीं हो सकता। नशे की लत में फंसा व्यक्ति अपने दृढ़ संकल्प से इसे छोड़ सकता है। पुलिस एक ओर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के शिकार व्यक्तियों को इससे मुक्त कराने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं। जिले में नशे से प्रभावित लोगों की काउंसलिंग करवाई जा रही है। डीएसपी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और रचनात्मक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करें। नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस अभियान की पूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed