फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made a video accusing two people, then committed suicide

Kaithal News: दो पर आरोप लगाकर बनाया वीडियो, फिर की आत्महत्या

Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Made a video accusing two people, then committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के अमरगढ़ गामड़ी में एक दुकानदार मुकेश सैनी (40) ने दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने एक मिनट का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। इसके बाद घर जाकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर पांच निवासी मुकेश सैनी पहले ट्रक चालक के रूप में काम करता था, लेकिन बाद में उसने टायर पंक्चर की दुकान शुरू कर दी थी।

पुलिस जांच के अनुसार, मुकेश सैनी ने तीन जुलाई को अपने घर में जहर खा लिया। इससे पहले उसने मोबाइल से अपना वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार राजकुमार सैनी और विजय सैनी को ठहराया है।
विज्ञापन


वीडियो में मुकेश कहता सुना गया कि लोगों ने उसे बहुत परेशान कर दिया है। अब आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा।

शुक्रवार की सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस को उन्होंने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मृतक के पिता जिले सिंह की शिकायत पर राजकुमार व विजय सैनी के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपियों से पैसों का विवाद था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।


कोर्ट की तारीख भोगते हुए तंग आ गया हूं...

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में मुकेश ने कहा- राम राम सभी को, आज ऐसा बुरा टाइम आ गया है कि मैं आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया हूं। राजकुमार मिस्त्री ने और विजय सैनी ने मिलकर मेरे साथ ऐसा खेल खेला, जिससे मैं आज अपने छोटे-छोटे बच्चों और परिवार का साथ छोड़कर मरने पर मजबूर हूं। तंग आ गया हूं मैं, महीने में चार-चार पांच-पांच बार कोर्ट की तारीख भोगते हुए। राजकुमार सैनी ने और विजय सैनी ने मेरी गाड़ी भी खा गए, पैसा भी खा गए और चेक लगा दिया मेरे ऊपर। आज पांच साल से मैं केस भुगत रहा हूं। मैं आज अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed