{"_id":"dcc8478cc2302e229f0474e031b4c79d","slug":"ludhiana-youth-suicide-in-kaithal-lounge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के युवक ने लॉंज में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के युवक ने लॉंज में की आत्महत्या
अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के पिहोवा चौक पर स्थित एक लॉंज में लुधियाना के एक युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शाम साढ़े छह बजे कमरे में लटका हुआ मिला। वह 23 मार्च से यहां किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिहोवा चौक पर स्थित एक लॉंज में लगभग 25 वर्षीय दीपक नामक एक युवक किराए पर रह रहा था। लॉज के रजिस्टर में उसने अपना पता लुधियाना में रणधीर नगर लिखाया हुआ था। शाम के समय जब कमरों की नियमित जांच की गई तो वह कमरे में लटका हुआ पाया गया। लॉंज के मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने कमरेे निरीक्षण करते हुए सारे सामान को अपने कब्जे में ले लिया। एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से जो भी सामान मिला है। उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। युवक द्वारा लॉज में लिखाए पते पर भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही कोई सूचना मिलेगी, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सेठान मोहल्ले में सुबह आठ बजे पुलिस को एक लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक का रंग सांवला है तथा मृतक ने पेंट-कमीज एवं जूते पहने हुए हैं। उसके शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक रखा जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।