फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   LPG connections will be stopped in areas with PNG pipelines, list submitted

Kaithal News: पीएनजी पाइपलाइन वाले इलाकों में एलपीजी कनेक्शन होंगे बंद, सूची सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
LPG connections will be stopped in areas with PNG pipelines, list submitted
कैथल करनाल रोड से गैस सिलिंडर लेकर जाता राहगीर। आर्काइव
कैथल। जिले में घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की पाइपलाइन बिछ चुकी है और कनेक्शन चालू हो चुके हैं, वहां से अब घरेलू एलपीजी कनेक्शन काटे जाएंगे। पीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी ने स्थानीय गैस एजेंसियों को एरिया वार सूची सौंप दी है, जहां पर पीएनजी चालू स्थिति में हैं।
विज्ञापन

पीएनजी कंपनी का दावा है कि जिले में 100 सेक्टरों, शहरी कॉलोनियों और कुछ गांवों में पीएनजी की मुख्य पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इन चिन्हित क्षेत्रों में कंपनी तेजी से घर-घर जाकर नए कनेक्शन दे रही है। वर्तमान में जिले में कुल 20 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं जिनके पास लगभग ढाई लाख घरेलू गैस कनेक्शन पंजीकृत हैं। पीएनजी कंपनी की ओर से सौंपी गई सूची के बाद भी कनेक्शन अभी काटे या बंद नहीं किए जा रहे, क्योंकि गैस एजेंसियों को उनकी पेट्रोलियम कंपनी से निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक चंद्रमोहन ने बताया कि पीएनजी कंपनी की तरफ से एरिया वार सूची सौंपी गई है लेकिन अभी उन्होंने कोई कनेक्शन काटने शुरू नहीं किए, क्योंकि संबंधित पेट्रोलियम कंपनी से उन्हें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एरिया में पीएनजी होने का दावा : नेहरू गार्डन, बैंक कॉलोनी, राम नगर, देवीगढ़ गांव, नानक कॉलोनी, हाबडी गेट, बलकार कॉलोनी पूंडरी, बजरंग कॉलोनी, हुडा कॉलोनी, इंदिरा व सैनी कॉलोनी, गोलन कॉलोनी, बाईपास कॉलोनी, पाई गेट, गोविंद कॉलोनी, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, राधास्वामी कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी व रजनी कॉलोनी, ग्योंग गांव, मलिक नगर, शहीद उधम सिंह कॉलोनी, नानक कॉलोनी एवं शोरा कोठी, रुद्र कॉलोनी, ओम शांति नगर, कुलतारण गांव, दयोरा गांव, बलसेठ कॉलोनी, फतेहपुर, सीवन गे, डोगरा गेट, प्यौदा, आउटर चंदाना गेट, पटेल नगर, आदर्श एवं गांधी नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, न्यू आरके पुरम, चंदाना, मॉडल टाउन, अग्रवाल कॉलोनी, बैंक एवं न्यू बैंक कॉलोनी, सेक्टर-20, सेक्टर-21, चिरंजीवी कॉलोनी, राजेंद्र सेठ कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, आदर्श नगर, सुभाष नगर, बालाजी कॉलोनी, गांधी नगर, सेक्टर 19, हर्ष एन्क्लेव, बलराज नगर, जनक पुरी और माया पुरी।

इसके अलावा महादेव कॉलोनी, अशोका गार्डन, न्यू अशोका कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, अग्रसेन पुरम, क्योडक, कैथली गेट पूंडरी, सेक्टर-18, यश कॉलोनी, ऋषि नगर, बलकार कॉलोनी फतेहपुर, अमरगढ़ गामड़ी, एम्प्लॉयी कॉलोनी, बुद्ध खंड कॉलोनी, अग्रसान कॉलोनी एवं महावीर कॉलोनी, सिरटा रोड, मोती बाग कॉलोनी, वैष्णो कॉलोनी, नरड़, अर्जुन नग, सुभाष नगर, जीटीबी कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, जगदीशपुरा गांव, पट्टी अफगान, शिव कॉलोनी, देवीगढ़, विशनगढ़ कॉलोनी, उजाना, रणधीर कॉलोनी, रेजिडेंशियल चंदाना गेट, आजाद नगर, शिव नगर, ग्योंग गांव व अन्य में पीएनजी कनेक्शन लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed