फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Krishna's pastimes give a spiritual message: Bharti

श्रीकृष्ण की लीलाएं देती हैं आध्यात्मिक संदेश : भारती

Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's pastimes give a spiritual message: Bharti
कैथल। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शनिवार रात को अंबाला रोड स्थित सत्कार पैलेस में ‘भज गोविंदम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में संस्थान की शिष्या साध्वी गरिमा भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के गूढ़ रहस्यों को उजागर किया। प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल घटनाएं नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संदेशों से युक्त शिक्षाएं हैं।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दो स्तरों पर घटित होती हैं व्यवहारिक (बाह्य) और वास्तविक (आंतरिक)। आंतरिक लीला को केवल एक साधक ध्यान के माध्यम से अपने अंतर जगत में देख सकता है। श्रीकृष्ण के पृथ्वी पर अवतरण का उद्देश्य प्रत्येक जीवात्मा के भीतर स्थित निराकार ईश्वर के स्वरूप को प्रकट करना था।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति संस्थान केवल आध्यात्मिक ही नहीं, सामाजिक जागरूकता में भी अग्रणी है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन जैसे प्रकल्पों के माध्यम से संस्थान भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को पुनर्स्थापित करने में जुटा है। उन्होंने कालिया मर्दन की लीला के संदर्भ में कहा कि यह कथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। युवा शक्ति, जो किसी भी परिवर्तन की आधारशिला हो सकती है, निष्क्रिय होती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed