{"_id":"d4b5072163ff5779a18b80b87cc8125a","slug":"loksabha-elections-s-counting-today-security-tightens","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज, अंबाला रोड पर सभी दुकानें, प्रतिष्ठान रहेंगे बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज, अंबाला रोड पर सभी दुकानें, प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
कैथल
Updated Fri, 16 May 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतगणना की जाएगी। इसी के मद्देनजर कैथल में अंबाला रोड पर छोटू राम चौक से विश्वकर्मा चौक तक की सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीसी एनके सोलंकी ने एक विशेष आदेश जारी कर इन सभी दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। ऐसा अंबाला रोड पर आरकेएसडी कालेज और आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया है।
ये सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान मतगणना संपन्न होने तक बंद रखी जाएंगे।
आरकेएसडी कॉलेज परिसर में होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को पल-पल की जानकारी देने की व्यवस्था की है। जिसके तहत आप घर बैठे भी चुनाव परिणाम की राउंड वाइज जानकारी हासिल कर सकते हैं।
चार विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख लोगों ने डाले थे वोट
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए जिले से चार विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख पांच हजार 819 लोगों ने वोट डाला था,
इसमें दो लाख 79 हजार 242 पुरुष और दो लाख 26 हजार 577 महिलाएं शामिल थीं। इसके अनुसार शुक्रवार को 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। गौरतलब है कि जिले में कुल छह लाख 85 हजार 732 मतदाता थे।
विज्ञापन
चार विधानसभा क्षेत्रों के आंकडे़
विधानसभा क्षेत्र वोटर वोटिंग
गुहला 1,61089 12,0630
कैथल 1,78371 13,2837
कलायत 1,82241 13,2918
पूंडरी 1,64031 119434
सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती
कैथल एवं पूंडरी की गिनती 12 राउंड में होगी
कलायत एवं गुहला के लिए 13 राउंड में पूरी होगी मतगणना
14 टेबल लगाई गई हैं मतगणना केंद्र में कर्मचारियों के बैठने के लिए।
नोटा पर भी रहेगी नजर
शुक्रवार को जहां 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है, वहीं कई लोगों की नजरें निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए 23वें बटन की व्यवस्था पर भी रहेगी। लोगों में यह जानने को लेकर उत्सुकता है कि आखिर नोटा पर कितने लोगों ने मोहर लगाई।
सुबह साढ़े पांच बजे सचिवालय पहुंचेंगे कर्मचारी
मतगणना केंद्र पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह साढे़ पांच बजे लघु सचिवालय पहुंचने के लिए कहा गया है। जहां से उन्हें बस के द्वारा मतगणना केंद्रो पर पहुंचाया जाएगा तथा मतगणना समाप्ति के पश्चात वापस लघु सचिवालय छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यदि कोई कर्मचारी सीधे मतगणना केंद्र पहुंचना चाहता है, तो वह अपने दोपहिया वाहन का प्रयोग करें, ताकि पार्किंग स्थल पर किसी प्रकार की भीड़ से बचा जा सके।
वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
परिणाम के रुझानों को प्र्रत्येक राउंड के बाद ई-डेशबोर्ड पर भी देखा जा सकेगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट www.ceoharyana.nic.in पर परिणाम के रुझान उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से देखा जा सकेगा।
212 कर्मचारी करेंगे काउंटिंग
मतगणना का कार्य जिले भर से 212 कर्मचारी पूरा करेंगे। इसमें 68 मतगणना सुपरवाइजर, 68 मतगणना सहायक तथा आरक्षित सहित 76 माइक्रो ऑब्जर्वर तैना किए गए हैं।
यहां-यहां होगी मतगणना
कैथल विधानसभा की गिनती आरकेएसडी कालेज के मुख्यद्वार के सामने स्थित बड़े हाल में।
गुहला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कालेज परिसर के पीछे बनी लाइब्रेरी।
कलायत के वोटों की गिनती का कार्य आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल में।
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य कालेज में लड़कों की कैंटीन के ऊपर बने नवनिर्मित हाल में किया जाएगा।