फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lockdown at the gate of Dhand sub tehsil

Kaithal News: ढांड उप तहसील के गेट पर तालाबंदी

Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Lockdown at the gate of Dhand sub tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के किसान सोमवार को ढांड उप तहसील के गेट की तालाबंदी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने का नेतृत्व भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा व युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ने किया।

गेट की तालाबंदी की सूचना पर ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र दलबल सहित मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाकर गेट का ताला खुलवाया। इस अवसर पर पबनावा व आर्य ने कहा कि उप तहसील ढांड में किसानों के इंतकाल लंबित पड़े हुए हैं। जिनका कोई समाधान नही हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा और कई प्रकार के कार्य रुके हुए है। जिससे किसान व आमजन परेशान है। इसकी शिकायत जब नायब तहसीलदार से करते है तो वहां भी कोई सुनवाई नही होती है। जिससे खफा होकर आज उन्हें गेट की तालाबंदी करनी पड़ी। उन्होंने मांग की है कि अगर भविष्य में भी किसानों व आमजन को तहसील से संबंधित कार्यों के लिए परेशानी आई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अचिन ने भाकियू कार्यकर्ताओं को कहा कि तहसील से संबंधित कोई भी कार्य में देरी नहीं होगी। किसी भी किसान या आमजन को कार्य के मामले में कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed