{"_id":"698788802355f0179e0b26b7","slug":"lighting-couple-showpiece-becomes-a-new-way-of-expressing-love-kaithal-news-c-18-1-knl1004-841300-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस टीम ने युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस टीम ने युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम
Sun, 08 Feb 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत समाज को नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस की जागरूकता टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आमजन, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
जागरूकता टीम में इंस्पेक्टर साहिल, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला सिपाही रेखा व सोनिया तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर शामिल रहे। टीम ने जवाहर पार्क, एचवीएम ग्लोबल स्कूल कुराड़, गांव ग्योंग और हरिगढ़ किंगन में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से नशा मुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को समझाया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर धकेल देता है। नशे का सेवन किसी भी रूप में मानव जीवन के लिए घातक है। पुलिस ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में मेहनत करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।