फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lifesaving training is being given to 30 youth in Hajwana village.

Kaithal News: हजवाना गांव में 30 युवाओं को दे रहे जीवनरक्षक प्रशिक्षण

Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lifesaving training is being given to 30 youth in Hajwana village.
फर्स्ट एड रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डॉक्टर राजा सिंह व मास्टर ट्रेनर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। बढ़ते हार्ट अटैक और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं के बीच हजवाना में युवाओं को जीवन रक्षक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेंट जॉन एंबुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया, शाखा कैथल के फर्स्ट एड, रोड सेफ्टी और कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण शिविर में 30 युवा (लड़के व लड़कियां) भाग ले रहे हैं।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि समय रहते पीड़ित को फर्स्ट एड और सीपीआर मिल जाए तो कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं। सरपंच शालू ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग कई बीमारियों और आकस्मिक घटनाओं का सामना कर रहे हैं, ऐसे में हर व्यक्ति को जागरूक और प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 30 अप्रैल तक धोहन पैलेस कम्युनिटी हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें दसवीं पास 30 युवा कंडक्टर लाइसेंस के लिए भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी महावीर सिंह, नंबरदार सतपाल सिंह, पंच नरेश कुमार, मोनू राम, कविता देवी, सतबीर सिंह, गीता, अनिल कुमार, ईशम सिंह और बलजिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed