फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Licenses of three commission agents cancelled

Kaithal News: तीन आढ़तियों के लाइसेंस रद्द

Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three commission agents cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की अनाज मंडियों में सड़क पर गेहूं डालने वाले आढ़तियों पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई लगातार जारी है। अब कमेटी ने तीन और आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। कुछ दिन पहले ही कमेटी की ओर से शहर की दो मंडियों के दो आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए थे।

इस प्रकार अब तक पांच आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक आढ़तियों को सड़क पर गेहूं की फसल डालने पर नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मार्केट कमेटी की ओर से उठान की समस्या का स्थायी समाधान न होने से आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब तक पूरे जिले 15 लाख क्विंटल से अधिक गेेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से अब तक महज पांच लाख क्विंटल फसल का ही उठान हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि सड़क पर गेहूं डालने के कारण किसानों को परेशानी होती है। इस स्थिति में ही आढ़तियों पर कार्रवाई शुरू की गई थी। ऐसे में मार्केट कमेटी ने तीन और आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। अब तक कुल पांच आढ़तियों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed