{"_id":"6347256d1c47f155e519f8f9","slug":"less-staff-in-rajound-s-school-jammed-kaithal-news-knl124275423","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौंद के स्कूल में कम स्टाफ, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौंद के स्कूल में कम स्टाफ, लगाया जाम
विज्ञापन
51-राजौंद। महाराणा प्रताप चौक पर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते विद्यार्थी व अभिभावक।
- फोटो : Kaithal
राजौंद। स्कूल में अध्यापकों की कमी से नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। इससे वहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंची लेकिन नाराज विद्यार्थी व अभिभावक टस से मस न हुए। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी यहां आकर उन्हें विश्वास नहीं दिलाता कि उनकी मांग पूरी की जाएगी, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। इस बीच नायब तहसीलदार हरि किशन खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश केैंदल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को मनाया।
महाराणा प्रताप चौक पर करीब दो घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ लेकिन उन्होंने चेताया भी कि यदि दो हफ्ते के भीतर उनकी मांगें न मानी गई तो स्कूल के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी ताला लगाएंगे। स्कूल के मुख्य गेट को भी बंद कर देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
गौरतलब है कि यहां राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल में प्रिंसिपल सहित 25 सदस्यों का स्टाफ बदल दिया गया है लेकिन अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में छठी से 12वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 750 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। यहां केवल एक प्राध्यापक ही स्थायी नियुक्ति है, जिन्हें कार्यकारी प्रधानाचार्य का भी कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा दो गेस्ट टीचर हैं। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इसी वजह से उनके सब्र का बांध टूट गया और वे प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर पड़े। अभिभावकों हरिपाल, काका राणा, किरण पाल, दीपा, राजेश कुमार, सोमपाल, विनोद नाई आदि ने कहा कि वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं ऐसे में विद्यार्थियों का क्या परीक्षा परिणाम रहेगा। दूसरी ओर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे उच्च अधिकारियों से बात करके शीघ्र व्यवस्था कर दी जाएगी।