{"_id":"6746268c64b34f03a50bf7d5","slug":"lawmen-and-brokers-caught-with-five-lakh-bribe-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527675-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच लाख रिश्वत सहित कानूनगो व दलाल काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच लाख रिश्वत सहित कानूनगो व दलाल काबू
Wed, 27 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भूमि अधिग्रहण विभाग पंचकूला के कानूनगो व एक दलाल को जमीन की निशानदेही देने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथों काबू किया है। टीम ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे पांच लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है। टीम ने जब दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए गए तो पानी की रंग लाल हो गया था।
इस संबंध में राजकुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने सेक्टर 18 में जमीन खरीदने का इकरार नामा किया हुआ है।
उसके पास मालिक की ओर से दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी भी है। उसने जमीन की निशानदेही के लिए पंचकूला के भूमि अधिग्रहण विभाग के कानूनगो कर्मवीर से बातचीत की। शुरुआती दौर में आरोपी कानूनगो कर्मवीर ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
इस पर उन्होंने 20 लाख की राशि दे दी। बाद में आरोपी ने निशानदेही के लिए पांच लाख रुपये की देने की मांग की। मंगलवार को आरोपी कानूनगो कर्मवीर व दलाल चरण सिंह ने भूमि की निशानदेही करने के बाद दस्तावेजों से पूर्व पांच लाख की राशि देने के बारे में कहा।
विज्ञापन
एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को रंगेहाथों काबू करने के लिए किसान एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. बाबू लाल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए टीम का गठन किया। टीम ने पूर्व सुनियोेजित तरीके के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कैथल कार्यालय के बाहर मंगलवार सायं करीब 7 बजे आरोपी कानूनगो कर्मवीर तथा दलाल चरण सिंह को पांच लाख की राशि दी तो इशारा मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
हालांकि आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से रिश्वत के रूप में ली गई केमिकल लगे पांच लाख के नोट भी बरामद कर लिए। टीम की इस कार्यवाही से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व आसपास के कार्यायलों में हड़कंप मच गया। टीम ने जब आरोपियों के हाथ पानी से धुलवाए गए तो नोटों पर लगे केमिकल के कारण पानी का रंग भी लाल हो गया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन्हें अब बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।