फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Law and order should be maintained, issue should not be made in the name of religion in the country

ानून व्यवस्था हो कायम, देश में धर्म के नाम पर न बनाया जाए मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Law and order should be maintained, issue should not be made in the name of religion in the country
कैथल। देश में दो-तीन दिनों से हो रहे धरना-प्रदर्शन से सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ा है। कई नेताओं की तरफ से दिए जा रहे बेतुके बयान भी एक कारण हैं। जिस कारण टकराव, पथराव, आगजनी और प्रदर्शन का माहौल बना। देश की इन मौजूदा परिस्थितियों के संबंध में रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता, अध्यापक और अन्य अन्य लोगों के विचार जाने गए। इन सभी लोगों का कहना था कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रहनी चाहिए और विवादित टिप्पणियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो नंबर : 21
अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि हमारे देश में कानून व्यवस्था कायम रहेगी तो शांति भी बनी रहेगी। हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। ऐसे में किसी भी एक धर्म पर टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। हमें अपने देश में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए नेताओं को विवादित टिप्पणियां करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो नंबर : 24
राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक अशोक अत्रि ने कहा कि पिछले कुछ दिन से कुछ लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणियां अचानक नहीं बल्कि एक योजनाबद्ध तरीके से की गई नजर आती हैं। सरकार को ऐसे लोगों पर रोक लगाने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर : 23
शिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि देश में सौहार्द की भावना बनी रहे। इसलिए राजनीतिक लोगों को भी सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपनी भूमिका को अच्छे से निभाना चाहिए, क्योंकि भाईचारा बनेगा तो शांति का माहौल भी बना रहेगा।
फोटो नंबर : 22
जेबीटी अध्यापक राकेश रतन ने बताया कि समुदाय विशेष पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कई बार राजनेताओं द्वारा दिए गए बयान के कारण समाज में शांति भंग होने की भी स्थिति बनती है। हमारा देश अमन और भाईचारे के लिए जाना जाता है। ऐसे में देश में शांति हमेशा बनी रहेगी।
फोटो नंबर 25
सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार को देश में भाईचारा बनाने के लिए सभी धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए। इन मुद्दों पर ध्यान न देकर युवाओं को रोजगार देने और महंगाई को कम करने के लिए कार्य करना चाहिए।

फोटो नंबर 26
शहरवासी सोम प्रकाश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे देश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। माहौल ठीक नहीं रहेगा तो भाईचारा भी खराब होने के अवसर पैदा होंगे। इसलिए भाईचारा बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed