फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Last day to apply for admission tomorrow

Kaithal News: दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Last day to apply for admission tomorrow
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अब तक 3500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अब मंगलवार को समाप्त होने जा रही है। अभी तक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से तिथियों के विस्तार के बारे में कोई सूचना नहीं है। कॉलेज में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के तहत कुल पंजीकरण पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हैं। अभिभावक अपने बच्चों के पंजीकरण के लिए कॉलेज आ रहे हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में कॉलेज में उपलब्ध सीटों की तुलना में तीन गुना पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। जहां तक सभी नए ऑनर्स पाठ्यक्रमों का संबंध है, कॉलेज जल्द ही अपने दाखिले शुरू कर देगा। साथ ही पहली मेरिट दो या तीन जुलाई को आने की उम्मीद है। इसके आते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि अब तक कॉलेज में 3500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed