{"_id":"6a90932b34bc4987d60044ae","slug":"last-chance-to-pay-pg-course-fees-today-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154355-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीजी कोर्स की फीस भरने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीजी कोर्स की फीस भरने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंचे युवा। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर यानि पीजी प्रथम वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। 24 जुलाई को पीजी के लिए पहली मेधा सूची जारी की गई थी और 27 अगस्त तक फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को समय दिया गया था। वहीं विभाग की ओर से 28 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन रक्षा बंधन के पर्व व अवकाश होने के कारण फीस जमा करवाने की तारीख तो 28 अगस्त तक बढ़ा दी है।
फीस जमा करवाने की तारीख तो बढ़ाई गई है लेकिन फिजिकल काउंसलिंग व दाखिलों के लिए दोबारा पोर्टल खोले जाने को लेकर दोबारा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिजिकल काउंसलिंग के लिए तारीखों में बदलाव की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेजों में यूजी के बाद पीजी के लिए भी दाखिलों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब तक सबसे ज्यादा 126 दाखिले आरकेएसडी कॉलेज में हुए हैं। उसके बाद इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 37 और राजकीय कॉलेज में सिर्फ 22 दाखिले हो सके हैं।
ये है पहले से जारी शेड्यूल...
पीजी प्रथम वर्ष की अंतिम और फाइनल मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी हुई थी और प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित थी जो अब बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी गई है। वहीं पहले से फिजिकल काउंसलिंग के लिए प्रस्तावित 28 अगस्त में अब बदलाव होने की संभावना है। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को पोर्टल दोबारा खुलने के बाद 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग होगी। इसके बाद 6 से 12 सितंबर तक 100 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
री-अपीयर विद्यार्थियों को भी पीजी में आवेदन का मौका
कॉलेज प्रशासन के अनुसार स्नातक स्तर के किसी भी सेमेस्टर में री-अपीयर विद्यार्थी भी पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों से निर्धारित कार्यक्रम का ध्यान रखने और समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।