{"_id":"66b6b1f73b713151f6087e47","slug":"larvae-found-at-14-places-during-investigation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449832-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में 14 जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में 14 जगहों पर मिला लार्वा
Sat, 10 Aug 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर के नौ हजार 930 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
उधर, 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले दो दिन तक आएगी। अब तक 1516 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1489 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में नौ लाख 13 हजार 557 घरों की जांच की जा चुकी है। विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है।
अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। यही बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।